ए.के.एस. विश्वविद्यालय में एमबीए छात्रों की उद्यमिता समूह प्रस्तुति प्रतियोगिता सम्पन्न।
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग द्वारा उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) विषय पर समूह प्रस्तुति प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक सोच, व्यावसायिक कौशल एवं नवाचार आधारित विचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की अवधारणा से जोड़ना था।

प्रतियोगिता की शुरुआत स्क्रीनिंग राउंड से हुई, जिसमें कुल 20 टीमों का चयन किया गया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल राउंड में 14 टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। सेमीफाइनल चरण में 9 टीमों ने स्थान बनाया, जबकि फाइनल राउंड में पहुंची 5 टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया।

फाइनल राउंड में स्पार्क ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पार ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा, जबकि अनबीटेबल ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता टीमों की प्रस्तुतियों में नवीन व्यावसायिक विचार, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक दृष्टिकोण देखने को मिला।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप चौरसिया रहे। वहीं, डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. कौशिक मुखर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “विकसित भारत” की संकल्पना में उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा यदि नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाएं तो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर श्री अनंत कुमार सोनी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को डिज़ाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस एवं प्रोडक्ट डेवलपमेंट के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए भविष्य में सफल उद्यमी
Subscribe to my channel