Recent Posts

May 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर वेबिनार।

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग एवं डीएसडब्ल्यू द्वारा “तनाव, चिंता और अवसाद—जागरूकता से समाधान तक” विषय पर प्रभावी वेबिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता आकाश शर्मा (मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय ताला) एवं विशिष्ट अतिथि सुधीर रावत (विश्वविद्यालय मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श अधिकारी) रहे।


डॉ. ऊषा द्विवेदी ने मानसिक स्वास्थ्य को जीवन का आधार बताया। आकाश शर्मा ने कारण, प्रभाव व समाधान स्पष्ट किए, जबकि सुधीर रावत ने संतुलित जीवनशैली पर जोर दिया। डीन छात्र कल्याण डॉ. महेंद्र तिवारी ने एससी, एनटीएफ तथा उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन एवं संयोजन उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा किया गया तथा धन्यवाद डॉ. उदयभान सिंह ने ज्ञापित किया।


लगभग 100 प्रतिभागियों की सहभागिता रही। प्रो-चांसलर एवं चेयरमैन इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रोफेसर बी. ए. चोपड़े, प्रो-वाईस चांसलर डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, प्रोफेसर जी. सी. मिश्रा, डीन अकादमिक्स डॉ. शेखर मिश्रा, डीन डॉ. सुधीर कुमार जैन सहित डब्ल्यूडीसी डॉ. प्रियंका बागरी, डॉ. रमा शुक्ला, डॉ. धीरेन्द्र ओझा, लेफ्टिनेंट प्राची सिंह एवं अश्वनी कुमार ओमरे की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp