April 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय में वर्कशॉप के दूसरे दिन रियल टाइम पीसीआर पर कार्यशाला

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के जैव प्रौद्योगिकी विभाग , एसएचआरएम बायोटेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड, कलकत्ता के सहयोग तथा पैरामेडिकल विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मॉलिक्युलर एवं क्लीनिकल डायग्नोस्टिक तकनीक” पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में एसएचआरएम बायोटेक्नोलॉजी कोलकाता से अर्चिष्मान सरकार एवं श्रीयोशी घोष ने विद्यार्थियों को सीडीएनए सिंथेसिस, रियल टाइम पीसीआर का कार्यप्रणाली, उसके महत्व, एप्लीकेशन एवं उसके एक एक बारीकियों के बारे में विद्यार्थियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया।

विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें स्वयं प्रयोग करने का अवसर भी प्रदान किया गया, जिससे उनकी प्रयोगात्मक समझ और कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस प्रशिक्षण सत्र में छात्रों ने आरटीपीसीआर उपकरण के संचालन और नमूनों के सावधानीपूर्वक प्रबंधन के बारे में भी सीखा। कार्यक्रम के अंत में वालेडिक्टरी सेरेमनी में एकेएस विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवप्रद्योगिकी में कौशल विकास एवं इंस्ट्रूमेंट हैंडलिंग पर प्रशिक्षित होने पर जोर दिया।

इस वर्कशॉप को संयोजक के रूप में डॉ कीर्ति समदरिया, परमार केशरी नंदन, अर्पित श्रीवास्तव, सेशन मॉडरेटर के रूप में डॉ माही चौरे, डॉ विवेक अग्निहोत्री, डॉ मोनिका सोनी और लेब सपोर्ट में नितिन सिंह परिहार, श्रेष्ठ द्विवेदी नंदनी शर्मा सफल बनाए में सहयोग दे रहे है। ये राष्ट्रीय कार्यशाला आगामी दिनों में प्रतिभागियों को जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस, एलीसा परीक्षण, एफटीआईआर स्पेक्ट्रोस्कोपी, जैव-रसायन ऑटो एनालाइज़र, हेमोसाइटोमेट्रिक विश्लेषण तथा मॉलिक्युलर डॉकिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp