छात्रों और किसानों के लिए सीख का केंद्र बना एकेएस यूनिवर्सिटी का इंस्ट्रक्शनल डेयरी फार्म, A2 दूध उत्पादन में अग्रणी
1 min read
सतना (मध्य प्रदेश):एकेएस यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित इंस्ट्रक्शनल डेयरी फार्म आज छात्रों एवं किसानों के लिए एक आदर्श प्रशिक्षण एवं ज्ञान-वर्धन केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है।

यह डेयरी फार्म आधुनिक तकनीकों पर आधारित होकर व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है।फार्म में वर्तमान में कुल 129 दुधारू पशु उपलब्ध हैं, जिनमें 105 साहीवाल एवं 24 गिर नस्ल की गायें शामिल हैं। इन स्वदेशी नस्लों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले दूध उत्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इस डेयरी फार्म की प्रभारी पूनम शर्मा हैं, जो अपने अनुभव एवं शोध कार्य के साथ इस इकाई का कुशल संचालन कर रही हैं। उनके निर्देशन में वैज्ञानिक एवं आधुनिक डेयरी प्रबंधन तकनीकों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।फार्म के सफल संचालन में फैकल्टी के डीन डॉ. ए.के. भौमिक का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

साथ ही विश्वविद्यालय के चेयरमैन, प्रो-चांसलर एवं कुलपति द्वारा भी समय-समय पर इस पहल की सराहना की जाती है, जिससे संस्थान को और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।यह डेयरी फार्म छात्रों एवं किसानों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। यहां छात्र अपने पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, वहीं किसान उन्नत डेयरी तकनीकों को सीखकर अपनी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि कर रहे हैं।फार्म में गायों को पूरी तरह से ऑर्गेनिक चारा दिया जाता है, जो परिसर में ही तैयार किया जाता है।

किसी भी प्रकार के रासायनिक युक्त फीड का उपयोग नहीं किया जाता, जिसके परिणामस्वरूप यहां A2 प्रकार का दूध उत्पादित किया जा रहा है। यह दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के कारण बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।इसके अलावा, डेयरी फार्म में दूध प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है।

यहां छात्रों को पशुपालन से लेकर दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे “फार्म टू टेबल” की अवधारणा को साकार किया जा रहा है।फार्म में पशुओं के लिए उचित आवास, स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं स्वास्थ्य प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध हैं,

जो इसे एक आदर्श एवं मॉडल डेयरी फार्म बनाती हैं। ए के एस यूनिवर्सिटी का यह इंस्ट्रक्शनल डेयरी फार्म न केवल छात्रों के लिए उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र है, बल्कि किसानों के लिए भी प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बनकर क्षेत्र में डेयरी विकास को नई दिशा दे रहा है।
Subscribe to my channel