Recent Posts

May 18, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पामगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: एसडीएम ने गठित किए 7 जांच दल, रोजाना होगी कड़ी निगरानी

1 min read
Spread the love

संवाददाता:जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 19 मार्च 2026।


जांजगीर-चांपा।   जिले के पामगढ़ अनुविभाग में अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन की बढ़ती घटनाओं पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कुल 7 विशेष जांच दल गठित किए हैं। ये दल प्रतिदिन रेत उत्खनन स्थलों का निरीक्षण करेंगे और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


एसडीएम के निर्देशानुसार गठित इन टीमों में दो मुख्य दल शामिल हैं, जिनका नेतृत्व तहसीलदार पामगढ़ अमरनाथ श्याम और नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा करेंगे। इनमें राजस्व अमला, पुलिस बल और स्थानीय कर्मचारी शामिल रहेंगे। शेष 5 दल ग्राम स्तर पर सक्रिय होंगे, जिनके प्रमुख इस प्रकार हैं:


देवरघटा, खरगहनी, तनौद: आदित्य झा (राजस्व निरीक्षक)


खोरसी, हड़हा: संजय सोनी (राजस्व निरीक्षक)


प्रत्येक दल में सरपंच, पंचायत सचिव, पटवारी, पंचायत प्रतिनिधि और कोटवार सदस्य होंगे। जांच दल सुबह 5:00 बजे से 10:00 बजे तक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। मुख्य दल की ड्यूटी इस प्रकार निर्धारित है:


पहली टीम (तहसीलदार अमरनाथ श्याम): मंगलवार, गुरुवार, शनिवार


दूसरी टीम (नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा): सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार


अवैध रेत उत्खनन या परिवहन में लिप्त वाहनों को जब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दल लापरवाही बरतता पाया गया, तो दल प्रमुख और सदस्यों के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह कदम क्षेत्र में प्राप्त बढ़ती शिकायतों के बाद उठाया गया है, ताकि अवैध खनन माफिया पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित किया जा सके।


प्रशासन का स्पष्ट संदेश है – अवैध रेत उत्खनन और परिवहन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp