जनगणना 2027: ग्राम पंचायत चण्डीपारा में भवन नंबरिंग कार्य 90% पूरा – सचिव श्री उमेंदराम दिनकर की सक्रियता से तेज प्रगति
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 19 मार्च 2026।
जांजगीर-चांपा। आगामी जनगणना 2027 की तैयारी में जिला जांजगीर-चांपा के पामागढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चण्डीपारा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

ग्राम पंचायत चण्डीपारा के सचिव श्री उमेंदराम दिनकर के नेतृत्व में भवन नंबरिंग का कार्य अब तक 90% सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। जिला कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के पत्र (क्रमांक Q/जनगणना/2027, दिनांक 14.03.2026) तथा अनुविभागीय अधिकारी (सामान्य), पामागढ़ के फॉलो-अप आदेश (क्रमांक 444/कानू./अ.वि.अ./2026, दिनांक 16.03.2026) में निर्धारित समय-सीमा 18 मार्च 2026 तक सभी राजस्व ग्रामों में भवन नंबरिंग पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था।


श्री उमेंदराम दिनकर ने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ग्राम पंचायत चण्डीपारा के अधिकांश रिहायशी गैर-रिहायशी तथा निर्जन/खाली भवनों की नंबरिंग का कार्य लगभग पूरा कर लिया है।
श्री उमेंदराम दिनकर जी ने उदघोष समय न्यूज़ को बताया कि:
शेष 10% कार्य भी निकट भविष्य में पूर्ण कर लिया जाएगा।
यह प्रगति जनगणना के प्रथम चरण की मजबूत आधारशिला साबित होगी, जो छत्तीसगढ़ में 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक प्रस्तावित है।
स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री दिनकर की समयबद्ध एवं जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना की है।क्योंकि भवन नंबरिंग जनगणना की सफलता का मूल आधार है।
उद्घोष समय न्यूज़ श्री उमेंदराम दिनकर एवं उनकी टीम को इस उल्लेखनीय प्रगति के लिए बधाई देता है तथा शेष कार्य शीघ्र पूर्ण होने की कामना करता है।
Subscribe to my channel