“कोसला धाम” को ‘प्रसाद योजना’ में शामिल करने एवं भव्य मंदिर निर्माण हेतु प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों से की मुलाकात
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 16 मार्च 2026।
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के पश्चात, अब उनकी माता, कौशल्या की पावन जन्मभूमि “कोसला धाम” के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। इसी पावन उद्देश्य को लेकर “माता कौशल्या जन्मभूमि स्थाई सेवा समिति” के एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की।
प्रमुख मांगें एवं उद्देश्य:
प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रसाद योजना’ (PRASHAD Scheme) के अंतर्गत कोसला धाम को शामिल करने तथा अयोध्या धाम की तर्ज पर यहाँ एक भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। समिति का लक्ष्य कोसला धाम को एक प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
इन प्रमुख व्यक्तित्वों से हुई चर्चा:
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माता कौशल्या का चित्र सप्रेम भेंट किया और विस्तृत चर्चा की, जिनमें अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, राजेश अग्रवाल मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अजय चंद्राकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक, शेषराज हरबंश विधायक पामगढ़ विधानसभा से भेंट-मुलाकात चर्चा हुई।
विधानसभा में रखी जाएगी बात, मिला सकारात्मक आश्वासन:
चर्चा के दौरान समिति ने इस अति महत्वपूर्ण धार्मिक विषय को विधानसभा के पटल पर रखने का आग्रह किया, जिस पर सभी मंत्रियों और विधायकों ने अपनी सकारात्मक सहमति जताई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
समिति का संकल्प:
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने साझा किया कि जिस प्रकार राम लला के मंदिर का सपना पूर्ण हुआ है, अब “कोसला धाम” में माता कौशल्या के मंदिर को भव्य रूप देना ही उनका मुख्य संकल्प है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ शासन, भारत सरकार, संत-महात्माओं और समस्त राम भक्तों, क्षेत्र वासियों एवं ग्राम वासियों का सहयोग अपेक्षित है।
Subscribe to my channel