ग्राम पंचायत नेवार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, सड़क, पेयजल और अधोसंरचना पर जोर”
1 min read

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नेवार में इन दिनों विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। ग्रामीण संपर्क, पेयजल व्यवस्था और अधोसंरचना से जुड़े कई कार्य या तो पूर्ण कर लिए गए हैं या वर्तमान में प्रगति पर हैं।
बताया जा रहा है कि कभी पहुंच विहीन रहे पोरिया, सिरकी, नेवार और राइतराई जैसे गांवों को सीसी सड़कों से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए आवागमन पहले की तुलना में काफी सुलभ होता जा रहा है।
वहीं पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एक आश्चर्यजनक पहलू यह भी सामने आया है कि पंचायत क्षेत्र में बोर खनन की सफलता का प्रतिशत काफी कम रहा है। यही कारण है कि पूर्व में बोर खनन या पेयजल से जुड़े कई कार्य तकनीकी कारणों से निरस्त भी किए गए हैं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा लगातार हर वर्ष की कार्ययोजना में पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाती रही है, ताकि किसी न किसी विकल्प के माध्यम से ग्रामीणों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
Subscribe to my channel