Recent Posts

February 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में विपुल शर्मा को पीएचडी उपाधि

1 min read
Spread the love

सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के वाणिज्य विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं शोधार्थी विपुल शर्मा, स्वर्गीय रमेश कुमार शर्मा के सुपुत्र, को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
विपुल शर्मा वर्ष 2013 से विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य इसी विश्वविद्यालय से पूर्ण किया। उनका शोध विषय था —
“ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीद में ग्राहक संतुष्टि का विश्लेषण (सतना जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का तुलनात्मक अध्ययन)”।
यह शोध डिजिटल बाज़ार के विस्तार के बीच उपभोक्ता संतुष्टि के विभिन्न आयामों को स्पष्ट करता है तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों के व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है।
उनके शोध निर्देशक डॉ. असलम सईद रहे, जिनके मार्गदर्शन में यह शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
अपनी सफलता पर विपुल शर्मा ने अपने माता-पिता एवं परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से अपने शोध निर्देशक डॉ. असलम सईद, डॉ. शेखर मिश्रा, डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, डॉ. धीरेंद्र ओझा तथा विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विपुल शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp