ग्रामोदय विवि के पर्यावरण विद्यार्थियों ने सीमेंट निर्माण प्रक्रिया को जाना
1 min read

चित्रकूट- 7 फरवरी 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संचालित एमएससी पर्यावरण पाठयक्रम के विद्यार्थियों ने कल स्टडी टूर के अंतर्गत बिरला कारपोरेशन लिमिटेड सतना का भ्रमण कर सीमेंट निर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से जाना और समझा। ऊर्जा और पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो साधना चौरसिया के नेतृत्व में बिरला सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे विद्यार्थियों के समूह ने सीमेंट फैक्ट्री में होने वाले प्रमुख प्रदूषण तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रयोग होने वाले उपकरणों की क्रिया विधि के व्याहारिक पक्ष को समझा। विद्यार्थियों ने बिरला सीमेंट फैक्ट्री के तकनीकी अधिकारियों और विशेषज्ञों से जल के पुनः उपयोग, हरित पट्टी अपशिष्ट विहीन कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।

Subscribe to my channel