सतना। ए.के.एस. यूनिवर्सिटी के बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्रा अराधना सोनी अवधिया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक सप्ताह के संकाय विकास कार्यक्रम में सहभागिता कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह कार्यक्रम “शैक्षणिक क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती तकनीकें” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधुनिक तकनीकों, उनके शैक्षणिक उपयोग तथा अनुसंधान से जुड़े नवीन पहलुओं पर सारगर्भित जानकारी दी गई। इस उपलब्धि पर डीन बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी डॉ. कमलेश चौरे ने अराधना सोनी अवधिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और ए.के.एस. यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने अराधना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।