May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन तिथि बढ़ी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 02 फरवरी 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत् शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 तक कर दी गई है। इस आशय की जारी सूचना में सहायक कुलसचिव संतोष राजपूत ने बताया है कि सत्र 2025- 26, द्वितीय चक्र (जनवरी-दिसम्बर) में संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में एमपी ऑनलाईन के माध्यम से प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर 28 फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। इसी श्रृंखला में दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के शिक्षार्थियों द्वारा एमपी ऑनलाईन के माध्यम से पाठ्यक्रम / परीक्षा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि को भी विस्तारित कर 28 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp