February 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के बीबीए–एमबीए छात्रों का जेएमएस माइनिंग में चयन, 10 विद्यार्थियों को मिला रोजगार अवसर

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के प्रबंधन संकाय के वर्ष 2026 में उत्तीर्ण होने वाले बीबीए एवं एमबीए पाठ्यक्रम के कुल 10 विद्यार्थियों का चयन जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर स्थित कार्यस्थल पर सेवाएँ देने का अवसर प्राप्त होगा। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत बीबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का चयन जूनियर ऑफिस एसोसिएट (ग्रेड–1) पद के लिए तथा एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का चयन ऑफिस एसोसिएट (ग्रेड–2) पद के लिए किया गया है। यह चयन विश्वविद्यालय में दी जा रही व्यावहारिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग-समन्वित प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष परिणाम है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने कहा कि “एकेएस विश्वविद्यालय का विजन विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार करना है। उद्योगों के साथ सशक्त सहभागिता के माध्यम से विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहा है। जेएमएस माइनिंग में हुआ यह चयन हमारे उसी दूरदर्शी विजन की पुष्टि करता है।”एकेएस विश्वविद्यालय का सतत प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख अवसर भी उपलब्ध कराए जाएँ। विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत और विश्वविद्यालय की प्रशिक्षण व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।”
यह वक्तव्य एकेएस विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख बालेंद्र विश्वकर्मा ने बीबीए एवं एमबीए विद्यार्थियों के चयन की जानकारी देते हुए दिया।प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।
यह उपलब्धि एकेएस विश्वविद्यालय के लिए न केवल शैक्षणिक सफलता का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp