March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस यूनिवर्सिटी के लाइफ़ साइंस फैकल्टी में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love



सतना। एकेएस विश्वविद्यालय की लाइफ़ साइंस फैकल्टी के जैव-प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित फ्रेशर्स पार्टी शनिवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कुलगुरु प्रो. बी.ए. चोपड़े, डीन प्रो. कमलेश चौरे, विभागाध्यक्ष प्रो. अश्विनी वाऊ, फैकल्टी एडवाइज़र डॉ. जी.पी. रिछारिया तथा आईकेएस समन्वयक प्रो. आर.एल.एस. सिकरवार ने की।

समारोह में कुलगुरु प्रो. चोपड़े सहित वरिष्ठ शिक्षाविदों—डॉ. आर.एल.एस. सिकरवार, डॉ. जी.पी. रिछारिया, प्रो वाइस चांसलर (डेवलपमेंट) डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग प्रशासन प्रमुख इंजीनियर आर.के. श्रीवास्तव, डीन विधि संकाय डॉ. सुधीर जैन, डॉ. सूर्यनाथ सिंह गहरवार और डॉ. एल.एन. शर्मा—ने उपस्थित होकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया।

फ्रेशर्स पार्टी का संयोजन लाइफ़ साइंस क्लब के समन्वयक प्रो. दीपक मिश्रा और सहायक प्राध्यापक डॉ. विवेक कुमार अग्निहोत्री ने किया, जबकि मंच संचालन बी.टेक. बायोटेक पाँचवें सेमेस्टर की छात्राएँ नैंसी सोनी और आस्था सिंह ने संभाला।

जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. कमलेश सोनी, डॉ. मोनिका सोनी, डॉ. कीर्ति समदरिया, परमार केसरी नंदन, धीरेन्द्र मिश्रा, शैली मिश्रा, पारस कोशे, प्रतिमा मिश्रा, सौरभ सिंह गौर, शिल्पी सिंह, नितिन सिंह परिहार, कीर्ति सिंह, यशस्वी श्रीवास्तव और अरविंद कुमार तथा पर्यावरण विज्ञान विभाग से डॉ. प्रभात सिंह चौहान और डॉ. सुमन पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैष्णवी उपाध्याय, प्राची मिश्रा, अपूर्वा तिवारी, अभ्युदय सिंह परिहार, निलेश सोनी, गौरी दत्त गौतम, शिवांक सोनी, दिशिका सेन, आर्या सिंह बघेल और एकेएस प्रोडक्शन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह के अंत में फ्रेशर्स प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। बीटेक बायोटेक वर्ग में शिवम् और शुभी को मिस्टर एवं मिस पार्टी तथा शिवम् पटेल और हिमांशी सोनी को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया। बीएससी बायोटेक में अजीत और नेहल, एमएससी बायोटेक में धीरज और शताक्षी व एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में अंशिका राय को मिस फ्रेशर सम्मान प्राप्त हुआ। पर्यावरण विज्ञान डिप्लोमा में अतुल पटेल और चाहत मिश्रा तथा एमटेक बायोटेक में नेहा पटेल को मिस फ्रेशर घोषित किया गया। सभी विजेताओं को फैकल्टी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने 90 के दशक के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं वेस्टर्न–बॉलीवुड थीम आधारित डांस व फैशन रैंप वॉक ने दर्शकों को आकर्षित किया। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने आयोजन को और अधिक जीवंत और उत्साहपूर्ण बनाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp