गुरु पूर्णिमा पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यक्रम।
1 min read

सतना। 10 जुलाई 2025। शुक्रवार। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रलव श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों विशुतोष बाजपाई,ऋचा त्रिपाठी,गरिमा पांडेय,आकांक्षा अग्रवाल एवं छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। गुरुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं एवं गुरु के महत्व पर अपने विचार साझा किए। गुरु–शिष्य परंपरा के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने गुरु पूर्णिमा के सांस्कृतिक व शैक्षणिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। फैकल्टी मेटर्स ने अपने-अपने अनुभव साझा नवीनतम शोध प्रबंध,परियोजना सफलताएँ और शिक्षण के दौरान गुरु-शिष्य की भूमिका पर बात हुई। कार्यक्रम में बी.टेक.सिविल और डिप्लोमा छात्रों ने कविताएँ, निबंध प्रस्तुत किए और गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विभाग की छात्र इकाई द्वारा शिक्षक–शिष्य संवाद सत्र आयोजित किया गया। गुरु पूर्णिमा पर विभाग में “सेल्फी विद गुरु” अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के साथ तस्वीरें लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।
About The Author
















