महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए बनाया जाता है राष्ट्रीय महिला दिवस – प्रतिमा बागरी
1 min read
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मिली मजबूती-योगेश ताम्रकार
महिलाएं जागृत होकर अपनी योजनाओं के प्रति जागरूक बने -सीमा सिंह

सतना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवमयी अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में, भारतीय जनता पार्टी की रैगांव विधायक और मध्य प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। *मध्य प्रदेश शासन कि मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी* ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को जागृत करते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम सब मातृशक्ति आगे बढ़कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने और महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि हम भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को रोककर जागरूक बने बच्चियों को जन्म लेने दें यह हम सब की जिम्मेदारी है हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक की योजनाएं बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति पृथ्वी पर जन्म लेगी तो देवता जन्म लेते हैं और जहां बेटियां होती हैं वह सुख और समृद्धि शांति और सद्भावना एवं बेटियों का सम्मान मिलता है हमारा परिवार आज बेटियों के सम्मान में अपना बराबर अधिकार के साथ केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर खड़ी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भ्रूण हत्या रोको इसक लिए महिलाओं को स्वयं जागृत बनना पड़ेगा तब हमारे समाज से यह कृति दूर होगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष, ८ मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 1914 को दर्शाता हुआ एक जर्मन पोस्टर;हिन्दी अनुवाद: “हम महिलाओं को मताधिकार दो। महिला दिवस, 8 मार्च 1914, अब तक, भेदभाव और प्रतिक्रियावादी नज़रिए ने उन महिलाओं को पूर्ण नागरिक अधिकार से वंचित रखा है, जिन्होंने श्रमिकों, माताओं और नागरिकों की भूमिका पूरी निष्ठा से अपने कर्त्तव्य का पालन किया है एवं जिन्हें नगर पालिका के साथ-साथ राज्य के प्रति भी करों का भुगतान करना होता है। इस प्राकृतिक मानवाधिकार के लिए हर औरत को दृढ़ एवं अटूट इरादे के साथ लड़ना चाहिए।
महापौर योगेश ताम्रकार ने राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के आत्म सम्मान और महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में महिलाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे राजनीतिक प्रशासनिक अधिकारी और धार्मिक तथा ओलंपिक क्षेत्र में भी हमारी मातृशक्ति ने नाम रोशन किया है यह महिलाओं का अधिकार है यही हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को 33% आरक्षण का, का बिल पास करते हुए नारी शक्ति अधिनियम बनाकर लोकसभा विधानसभा नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में चुनाव लड़ने का अधिकार दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार महिलाओं की दिशा में महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित कर रही है उन्होंने कहा की लाडली बहना योजना के साथ सबका साथ सबका विकास, इस मूल मंत्र का संकल्प लेकर हमारी सरकार काम कर रही हैं धार्मिक क्षेत्र में महिलाओं ने अपना नाम रोशन किया।
मंच मे मध्य प्रदेश शासन कि मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक महापौर योगेश ताम्रकार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह पूर्व महापौर विमला पांडेय ममता पांडेय अंजू सिंह बघेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार लीला उरमलिया प्रदेश सह महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रियांशा उर्मालिया उपस्थित रही।
महिला दिवस पर इन महिलाओं का किया गया सम्मान- राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सिंह ने डॉ साधना तिवारी मंजूषा शाह डॉक्टर प्रतिमा कुम्हारे श्रीमती सोनिया जोली श्रीमती मोनिका बस्ती श्रीमती चांदनी श्रीवास्तव रेखा सिंह सोमवंशी चंद्रप्रभा गौतम सुनीता शर्मा सीमा गौतम को सम्मानित किया गया।।
मंच संचालन मोर्चा महामंत्री प्रभा पांडेय ने एवं आभार जिला मंत्री सुनीता शर्मा ने किया।