Recent Posts

November 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धर्मनगरी चित्रकूट के नवमठा घाट पर राजपरिवार, राजगुरु आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज और मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में देवोत्थान एकादशी मनाई गई, जहाँ मां मंदाकिनी की आरती और दीपदान हुआ।

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – भगवान श्रीराम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी राजपरिवार द्वारा नवमठा घाट पर देव प्रबोधिनी एकादशी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर राजपरिवार के सदस्यों के साथ राजगुरु आचार्य बद्री प्रपन्नाचार्य महाराज एवं मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शामिल हुए। सभी ने मां मंदाकिनी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके पश्चात मां मंदाकिनी को फूलों की माला एवं चुनरी अर्पित की गई। घाट के एक छोर से दूसरे छोर तक चुनरी भेंट करने का दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के दौरान शाम को संध्या गायन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर मां मंदाकिनी के तट को दीपों से रोशन किया गया। वहीं आतिशबाजी के साथ देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक परंपराओं के बीच संपन्न हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp