“युवा कार्यकर्त्ता शशि पटेल के घर पहुंचे ओपी चौधरी, परिजनों संग भोजन कर दिया आत्मीयता का संदेश”
1 min read
परिजनों ने आरती और तिलक लगाकर किया आत्मीय स्वागत

धरमजयगढ़ – आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में धरमजयगढ़ पहुंचे रायगढ़ विधायक और प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री की सहजता आज चर्चा में रही ! राजनीति में पद और प्रतिष्ठा के बीच अक्सर जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका चर्चा से दूर रह जाती है, लेकिन धरमजयगढ़ में एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन में उनकी अहमियत को एक नया आयाम दिया । प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता और युवा नेता शशि पटेल के ग्राम स्थित निवास पहुंचे और उनके परिवार के साथ आत्मीयता से भोजन किया।

मंत्री ओपी चौधरी के आगमन पर शशि पटेल के परिजनों ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री का एक साधारण कार्यकर्ता के घर पहुंचना और उसके परिवार के साथ भोजन करना क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

मंत्री के पहुंचने का दृश्य कई लोगों के लिए अप्रत्याशित रहा। इस आत्मीय मुलाकात को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में जमीनी कार्यकर्ताओं के महत्व और उनके प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के युवा कार्यकर्त्ता शशि पटेल
वहीं, ओपी चौधरी की इस यात्रा से युवा नेता शशि पटेल की क्षेत्रीय राजनीतिक पहचान और चर्चा को भी नई गति मिली है। राजनीतिक हलकों में इसे कार्यकर्ता और नेतृत्व के बीच सीधे जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश चर्चा में ला दिया है कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता रखने वाले कार्यकर्ताओं को जब शीर्ष नेतृत्व का स्नेह और सम्मान मिलता है, तो यह संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह का कारण बनता है।
Subscribe to my channel