ए.के.एस. यूनिवर्सिटी में एनएसएस स्थापना दिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला संगठक एनएसएस, सतना डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता जैसी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

प्रतिकुलाधिपति श्री अनंत कुमार सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता से संवेदनशीलता, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
डॉ. आर.एस. त्रिपाठी ने एनएसएस को विद्यार्थियों के लिए टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व सीखने का माध्यम बताया। डॉ. सूर्यनाथ सिंह गहरवार ने युवा शक्ति को समाज में सकारात्मक बदलाव का महत्वपूर्ण आधार बताया। डीएसडब्ल्यू डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करता है।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथि परिचय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक मिश्रा ने प्रस्तुत किया। वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने एनएसएस से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। महिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री गरिमा सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अयोध्या प्रसाद पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। समारोह के बाद विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
समारोह का आकर्षक उपशीर्षक जोड़ें
Subscribe to my channel