Recent Posts

September 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मा जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन।

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन फार्मा अवेयरनेस रैली, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।


अपोलो जेबीपी अस्पताल, जबलपुर के सहयोग तथा ऑफिस डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) के संयोजन में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में निःशुल्क रक्तचाप, रक्त शर्करा, कोलेस्ट्रॉल एवं दंत जांच की गई। मेडिकल टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह और व्यक्तिगत परामर्श दिया गया। अपोलो अस्पताल, जबलपुर की ओर से सभी प्रतिभागियों के निःशुल्क हेल्थ कार्ड भी बनाए गए।
इस अवसर पर आयोजित फार्मा अवेयरनेस रैली में फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फार्मासिस्ट की भूमिका, औषधियों के सुरक्षित उपयोग तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों के लिए मॉडल, पोस्टर, साइटून, फार्मा मार्केटिंग, फार्मा क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फार्मेसी के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन सत्र में मेडिकल टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और स्वास्थ्य एवं फार्मेसी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की शपथ भी दिलाई गई। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा फार्मेसी स्टाफ को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) सूर्य प्रकाश गुप्ता कार्यक्रम संयोजक रहे। मंच संचालन श्री शुभम शुक्ला ने किया तथा डॉ. प्रभाकर सिंह तिवारी ने समन्वयक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी.ए.चोपड़े, प्रति कुलपति प्रो.आर.एस. त्रिपाठी, डीन अकादमिक डॉ. शेखर मिश्रा,डीएसडब्ल्यू डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बृजेंद्र कुमार सोनी,डिप्टी डीन,स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मधु गुप्ता, सुश्री नेहा गोयल,श्रीमती नीलम सिंह, श्री आशुतोष जैन, श्री भूपेंद्र पांडेय, श्री ऋषिराम त्रिपाठी, श्रीमती काजल द्विवेदी, श्रीमती इशिका मिश्रा, श्री मनोज द्विवेदी, श्री प्रदीप सिंह, सुश्री जया गौतम,सुश्री पूजा कुशवाहा एवं श्रीमती आकांक्षा द्विवेदी सहित फार्मेसी विभाग के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा, औषधि विज्ञान और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक एवं व्यावसायिक क्षमताओं को मंच प्रदान किया। विविध गतिविधियों के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp