September 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सेवा संकल्प अभियान के तहत डोला नगर परिषद में होंगे विविध कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

स्वच्छता, पौधारोपण, जनभागीदारी और विकास कार्यों के माध्यम से शहर को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने का संकल्प

यशपाल जाट अनुपपुर 

डोला। सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद डोला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2026 से होगी और आगामी एक माह तक अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

अभियान के तहत स्वच्छ डोला–समृद्ध डोला की थीम पर स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण, जल संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, जनजागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने तथा नगर के विकास में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा।

नगर परिषद द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार अभियान के दौरान 25 मिनट सेवा श्रमदान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों को स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे पौधारोपण कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत पेयजल एवं जल संरक्षण, स्वच्छता, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा नगर की सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष रेणु कोल, उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लखन पनिका की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नगर परिषद ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए डोला को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध नगर बनाने में सहयोग की अपील की है।

नगर परिषद का संदेश है—

“आइए, मिलकर बनाएं स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध डोला।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp