Recent Posts

September 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान, जर्जर भवनों का सर्वे और ई-ऑफिस के निर्देश

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रतिमाह अपने-अपने अनुविभाग में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, विकास कार्यों, लंबित प्रकरणों, हितग्राहीमूलक योजनाओं और जनसमस्याओं की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जर्जर स्कूल भवनों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर कलेक्टर ने गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे भवनों का सर्वे करने तथा जर्जर व अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

रेडी-टू-ईट वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए और समुचित उपयोग की निगरानी रखी जाए। किसी भी शिकायत पर तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और हितग्राहियों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गरम भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने नोडल विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने को कहा।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को समय पर प्रकरणों की स्वीकृति सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन करवाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। प्राचार्यों की बैठक लेकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष श्रमिकों का ई-केवाईसी अभियान चलाकर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।

कलेक्टर ने शत-प्रतिशत फाइलों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से करने, सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने और समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। क्षमता विकास के लिए आई-गॉट प्लेटफॉर्म पर प्रतिमाह कम से कम एक घंटे का कोर्स पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp