Recent Posts

September 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आँगन का उत्सव सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित

1 min read
Spread the love

अम्बाह // “सेवा ही संकल्प, स्वस्थ परिवार ही हमारा लक्ष्य” की भावना को साकार करते हुए आँगन का उत्सव – सेवा संकल्प अभियान का आयोजन परियोजना खड़ियाहार के चिन्तेकापुरा में उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा जागरूकता की भावना को मजबूत करना रहा।अभियान को सफल बनाने में आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता नेहा तोमर, ANM सुमन डंडोतिया, आशा कार्यकर्त्ता सुनीता तोमर एवं आँगनबाड़ी सहायिका सीमा तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सभी ने आपसी समन्वय, समर्पण और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा एवं पंच महिलाएँ भी पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनीं। उन्होंने महिलाओं एवं समुदाय के लोगों को जागरूक करने, कार्यक्रम में सहभागिता बढ़ाने तथा अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

उनके सहयोग से कार्यक्रम में सामुदायिक भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता, बच्चों की देखभाल, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। सभी उपस्थित महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और स्वस्थ एवं सशक्त परिवार के निर्माण का संकल्प लिया।

नेहा तोमर, सुमन डंडोतिया, सुनीता तोमर, सीमा तोमर, लक्ष्मी शर्मा एवं पंच महिलाओं के सामूहिक प्रयासों ने इस अभियान को एक नई ऊर्जा और सार्थकता प्रदान की। इन सभी की मेहनत, समर्पण और सेवाभाव निश्चित रूप से “आँगन का उत्सव – सेवा संकल्प अभियान” को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण रहा।🌺 “स्वस्थ माँ – स्वस्थ बच्चा,स्वस्थ परिवार – सशक्त समाज” 🌺

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp