Recent Posts

September 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितराष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 23 सितंबर2026
महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकायाध्यक्ष डॉ. रविकांत श्रीवास्तव ने की। आयुर्वेद विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने आयुर्वेद की परंपरा, दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पाण्डेय ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के व्यावहारिक सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।संचालन लक्ष्मण गर्ग ने किया। शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp