Recent Posts

September 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

साप्ताहिक जनदर्शन में आये 30 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 15 सितंबर 2026। जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र कुमार चौधरी ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान तहसील चांपा के ग्राम लछनपुर निवासी श्रीमती ईतवारा बाई ने विधवा पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं तहसील जांजगीर के ग्राम मुनुंद निवासी श्री गिरधारी कश्यप ने रिकॉर्ड दुरुस्ती की मांग रखी। इसी ग्राम के श्री रामरतन कश्यप ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन दिया।

इसी तरह तहसील सारागांव के ग्राम बघौदा निवासी श्री सनत कुमार सूर्यवंशी ने भूमि बंटवारे के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील अकलतरा के ग्राम बनाहिल निवासी श्रीमती ललिता बाई ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या के निराकरण की मांग की।

डिप्टी कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आवेदकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इससे जनदर्शन में पहुंचे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp