Recent Posts

September 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

17 सितंबर को हर घर में जलायें ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवासमर्पण पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू का आह्वान

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ द्वारा सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता की अपील की है।


भरतलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश को नई दिशा और करोड़ों नागरिकों को नई उम्मीद दी, उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक दीया जलाना जनभावना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना की प्रेरणा देता है। उनके सेवासमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जलाया जाने वाला ‘आशीर्वाद का दीया’ उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए जन-आशीर्वाद का प्रतीक होगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अवसर को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp