चित्रकूट- 20 अगस्त 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, ध्यान एवं प्राणायाम को तनाव प्रबंधन में उपयोगी बताया। समिति के अध्यक्ष प्रो. नंदलाल मिश्र ने कहा कि तनाव को पहचान कर उचित तरीके से नियंत्रित करना अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. उमेश शुक्ला ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। संचालन डॉ. शिव शंकर सिंह ने किया।
कार्यक्रम में कृषि संकाय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।