आमाडांड में सब एरिया मैनेजर महेंद्र पाल सिंह की मौजूदगी में गरिमामय हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
1 min read

देशभक्ति के रंग में रंगा सब एरिया मैनेजर कार्यालय, एकता और अखंडता का लिया संकल्प
अनूपपुर/आमाडांड। सब एरिया मैनेजर कार्यालय आमाडांड में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में सब एरिया मैनेजर महेंद्र पाल सिंह की गरिमामयी मौजूदगी रही। उनके साथ समस्त अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सब एरिया मैनेजर महेंद्र पाल सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में देश के विकास में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका और जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान आमाडांड सब एरिया कार्यालय में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सब एरिया मैनेजर महेंद्र पाल सिंह सहित सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिलेवासियों और देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जय हिंद! 🇮🇳
Subscribe to my channel