August 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

निर्धारित समय के बाद भी बारिश में भीगता रहा राष्ट्रीय ध्वज, बीआरसी धरमजयगढ की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन धरमजयगढ़ के बीआरसी भवन से सामने आई तस्वीरें जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के निर्धारित समय के बाद भी बीआरसी भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज ध्वजदंड पर लगा दिखाई दे रहा है। इस दौरान बारिश होने के कारण तिरंगा बारिश में भीगता रहा। तस्वीरों में लगे समय विवरण से भी यह स्पष्ट होता है कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद राष्ट्रीय ध्वज को उतारा नहीं गया था।
राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। ध्वजारोहण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे सम्मानपूर्वक उतारना संबंधित संस्था की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में निर्धारित समय के बाद भी बारिश के बीच तिरंगे का ध्वजदंड पर लगे रहना गंभीर लापरवाही के सवाल खड़े करता है।


मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीआरसी भवन शिक्षा विभाग से जुड़ा संस्थान है, जहां से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच अनुशासन, राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का संदेश जाता है। ऐसे में इसी संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर ऐसी स्थिति सामने आना चिंता का विषय है।
अब सवाल यह है कि निर्धारित समय के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज को क्यों नहीं उतारा गया? बारिश के दौरान तिरंगे को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदारों ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाया? क्या इस संबंध में कोई जिम्मेदारी निर्धारित की गई थी?
फिलहाल सामने आई तस्वीरों ने बीआरसी धरमजयगढ़ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संबंधित विभाग को मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बताना चाहिए कि निर्धारित समय के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज ध्वजदंड पर क्यों लगा रहा और बारिश के दौरान उसकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp