Recent Posts

August 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया।

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। हम सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासकीय सेवक के रूप में हमारा दायित्व है कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर निवास में भी फहराया तिरंगाकलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp