Recent Posts

August 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने, सेवा सेतु का व्यापक प्रचार-प्रसार, हर घर तिरंगा अभियान और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय बनाने के लिए ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था, परेड व अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। शहीद परिवारों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों का मात्र दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, वास्तविक समाधान व हितग्राहियों से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें।

सेवा सेतु पर जोर: कलेक्टर श्री महोबे ने सेवा सेतु पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं (आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र, भूमि सेवाएं आदि) का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।

उन्होंने जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका व किचन गार्डन तैयार करने के भी निर्देश दिए। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने को कहा।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जोर: कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के निर्देश दिए। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग व जांजगीर-चांपा पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टरगण श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री आर.के. तम्बोली, श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp