August 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आमापाली के पास भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से SECL कर्मी की मौत, साथी गंभीर घायल !

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमापाली के समीप बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय चैतन कुमार साहू, निवासी घरघोड़ा, के रूप में हुई है। वे जामपाली स्थित SECL परियोजना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि जामपाली क्षेत्र में एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण वे अपने एक सहकर्मी के साथ नगद राशि निकालने धरमजयगढ़ आए थे।राशि निकालने के बाद दोनों बाइक से वापस जामपाली लौट रहे थे। इसी दौरान आमापाली के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चैतन कुमार साहू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ सवार सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धरमजयगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के मार्गों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।


About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp