Recent Posts

August 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने दो कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाईकुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 31 जुलाई 2026। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए  रामगोपाल वर्मा, सहायक श्रेणी-2 (परीक्षा विभाग) एवं  विनोद कुमार मिश्रा, सहयोगी (उद्यमिता), अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सम्मान में शुक्रवार को रजत जयंती भवन स्थित सभागार में गरिमामय सेवानिवृत्ति विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने की।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विश्वविद्यालय के प्रति दीर्घकालीन सेवाओं, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में उसके कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वविद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति-पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कपिल देव मिश्रा, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता इंजी. अश्विनी दुग्गल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल अग्रवाल सहित अभियांत्रिकी संकाय, परीक्षा विभाग तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला इकाई के सहकर्मियों ने  विनोद कुमार मिश्रा तथा परीक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री रामगोपाल वर्मा का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर सहकर्मियों ने दोनों कर्मचारियों के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा करते हुए उनके सरल, सहयोगी एवं कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व को याद किया।
समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावुक क्षणों से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp