July 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अजय सर कोचिंग क्लासेस ने नीट परीक्षा में सफल रवि कुशवाहा का किया सम्मान

1 min read
Spread the love

अम्बाह // ग्राम पंचायत कमतरी के धोबाटी मडैया गाँव निवासी रवि कुशवाहा, पिता श्री मुंशीलाल कुशवाहा, के नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अजय सर कोचिंग क्लासेस द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।


इस अवसर पर कोचिंग परिवार ने रवि कुशवाहा को माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


कोचिंग के संचालक रामकिशन सिंह कुशवाहा ने कहा कि रवि की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्साहित होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रवि कुशवाहा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp