एकेएस विश्वविद्यालय में योग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ, करियर और शोध के लिए सुनहरा अवसर
1 min read
सतना। नैक प्रत्यायित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए योग विषय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (योग), बी.ए. (योग), एम.ए. (योग), एम.एससी. (योग) तथा पीएच.डी. (योग) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

योग शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा, स्वास्थ्य विज्ञान, मानसिक संतुलन, प्राकृतिक जीवनशैली तथा शोध आधारित अध्ययन का समन्वित ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के अध्ययन के बाद विद्यार्थी योग प्रशिक्षक, वेलनेस विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षाविद्, फिटनेस सलाहकार तथा स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न पदों पर उत्कृष्ट करियर बना सकते हैं।
एकेएस विश्वविद्यालय को वर्ष 2024 में मध्य भारत में सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट के लिए सम्मानित किया जा चुका है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और रोजगारोन्मुख शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने योग एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं प्रवेश प्रकोष्ठ से प्राप्त की जा सकती है।
Subscribe to my channel