ए.के.एस. विश्वविद्यालय की शोधार्थी वंदना सोनी को गणित विषय में पीएच.डी. उपाधि
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के गणित विभाग की शोधार्थी वंदना सोनी को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “गुरुत्वाकर्षण के एफ (आर, टी) सिद्धांत में बियान्की प्रकार-एक एवं बियान्की प्रकार-पाँच ब्रह्मांडीय प्रतिरूपों का अध्ययन” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

यह शोधकार्य गणित विभागाध्यक्ष एवं शोध-निर्देशक डॉ. सुधा अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
वंदना सोनी ने अपने शोधकार्य के माध्यम से ब्रह्मांड विज्ञान और गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का अध्ययन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गणित विभाग सहित पूरे विश्वविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता उनकी सतत मेहनत, शोध के प्रति समर्पण और अकादमिक उत्कृष्टता का परिणाम है।
वंदना सोनी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह सफलता अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा वे भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर संस्थान और समाज का गौरव बढ़ाएंगी।
Subscribe to my channel