एकेएस विश्वविद्यालय का लाइफ साइंस संकाय युवाओं के लिए बना करियर का सशक्त केंद्र
1 min read
सतना। वर्तमान दौर में जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्र रोजगार और शोध की दृष्टि से तेजी से उभर रहे हैं। ऐसे समय में एकेएस विश्वविद्यालय, सतना का लाइफ साइंस संकाय विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।

विश्वविद्यालय के लाइफ साइंस संकाय में बी.टेक. (बायोटेक), बी.एससी. (बायोटेक), एम.टेक. (बायोटेक), एम.एससी. (पर्यावरण विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं बायोटेक्नोलॉजी) सहित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सेफ्टी हेल्थ एंड एनवायरमेंट, एनवायरमेंट पॉल्यूशन मैनेजमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट तथा बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान कर रहे हैं।
संकाय में अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों तथा शोधपरक वातावरण के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाता है। जैव प्रौद्योगिकी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेष प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को उद्योगों, शोध संस्थानों और स्वास्थ्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय को वर्ष 2024 में “बेस्ट प्लेसमेंट इन सेंट्रल इंडिया” सम्मान प्राप्त होने से इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा को नई पहचान मिली है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करना ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
यूजीसी अनुमोदित एवं नैक प्रत्यायित एकेएस विश्वविद्यालय का लाइफ साइंस संकाय आज उन विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है जो विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपना सफल करियर बनाना चाहते हैं। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में रुचि दिखा रहे हैं।
Subscribe to my channel