नैक एक्रेडिटेड एवं यूजीसी से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए प्रवेश प्रारंभ
1 min read
सतना। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके नैक एक्रेडिटेड एवं यूजीसी से मान्यता प्राप्त एकेएस विश्वविद्यालय, सतना ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फैकल्टी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। संगीत, नृत्य, रंगमंच एवं फिल्म कला के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने विविध पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध कराई है।

विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग आर्ट्स संकाय में बीपीए (बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स), एमपीए (मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स) तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें वोकल संगीत, वाद्य संगीत, तबला, गिटार, हारमोनियम, शास्त्रीय एवं पाश्चात्य नृत्य तथा थिएटर एवं फिल्म अध्ययन जैसे विषय शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कला की परंपरागत विरासत के साथ-साथ आधुनिक मंचीय एवं फिल्मी तकनीकों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि परफॉर्मिंग आर्ट्स केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, सृजनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और रोजगार के नए अवसरों का सशक्त आधार है। इसी दृष्टि से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। एकेएस विश्वविद्यालय को हाल ही में मध्य भारत में सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट के लिए सम्मानित किया गया है, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय के इस प्रयास से क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर प्राप्त होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश लेकर अपने सपनों को नई उड़ान देने का आह्वान किया है।
Subscribe to my channel