June 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

छात्रों के सपनों को उपलब्धियों में बदलना ही ए.के.एस. विश्वविद्यालय का उद्देश्य : अनंत कुमार सोनीसमूह-5 परीक्षा में चयनित हुए ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र शिवेंद्र गौतम, विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष

1 min read
Spread the love


सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल विभाग के डी.एम.एल.टी. (डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम के छात्र शिवेंद्र गौतम ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित समूह-5 भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। शिवेंद्र गौतम की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार एवं पैरामेडिकल विभाग में हर्ष का वातावरण है। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल मिश्रा सहित विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि शिवेंद्र की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि ए.के.एस. विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें उनके सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सफलता के लिए तैयार करना है। शिवेंद्र की सफलता इस बात का प्रमाण है कि समर्पित प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े ने भी शिवेंद्र गौतम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही किसी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवेंद्र भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शिवेंद्र गौतम की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि वे अपनी उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp