इंस्टाग्राम पर निजी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार
1 min read
जांजगीर-चांपा, 10 जून 2026। थाना चांपा क्षेत्र में चार साल की दोस्ती का विश्वासघात कर महिला का निजी वीडियो बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी: संतोष सोनी (28 वर्ष), निवासी चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
मामला क्या है?
पीड़िता आरोपी संतोष सोनी की पुरानी परिचित थी। आरोपी ने उसके विश्वास का फायदा उठाते हुए उसके निजी फोटो और वीडियो बिना सूचना के रिकॉर्ड कर लिए। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने बदले की भावना से महिला के अश्लील निजी वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए भेज दिए और वायरल कर दिए।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 289/26 दर्ज कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एवं 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस टीम ने मामले की गहन विवेचना की। 72 घंटे के अंदर आरोपी संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय टीम:
इस त्वरित खुलासे में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, PSI रुकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, गौरीशंकर राय एवं थाना चांपा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to my channel