पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकाय कर्मचारियों की बैठक संपन्न, अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर हुई चर्चा
1 min read
संभाग ब्यूरो दुर्गा गुप्ता


चिरमिरी। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के आह्वान पर लंबित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 13 जुलाई 2026 से तूता, रायपुर में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में जिला एमसीबी के निकाय कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम नीलम सरोवर पार्क, नगर निगम चिरमिरी में आयोजित की गई।
बैठक में कर्मचारियों की मांगों, आंदोलन की रूपरेखा तथा आगामी अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए अब निर्णायक संघर्ष आवश्यक हो गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्रा, सरगुजा संभाग अध्यक्ष संजय पांडे,संभागीय उपाध्यक्ष पदमा राव संभागीय महामंत्री पवन साहू, जिला अध्यक्ष पंचूराम साहू, जिला उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अनिल सिंह, लाल जी बंसल, अशोक तिवारी, भूपेंद्र सिंह, रवि, गोविंद, पद्मा राव, संतोष, हरिशंकर सोंधिया तथा रामकुमार टैगोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 13 जुलाई से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। हड़ताल को सफल बनाने एवं कर्मचारियों के बीच व्यापक चर्चा के उद्देश्य से 11 जून को एमसीबी जिले के सभी निकाय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी


Subscribe to my channel