NEET UG – 2026 , परीक्षा शहर चयन प्रक्रिया शुरू , 21 मई तक चलेगी प्रक्रिया !
1 min read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। NTA ने अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर (Exam City) चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 15 मई 2026 से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद के परीक्षा शहर का चयन कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की स्वीकृति के बाद NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही 08 फरवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक पूरी कराई जा चुकी है।
NTA द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, अभ्यर्थियों को अपने वर्तमान पते (Present Address) को अपडेट करने तथा परीक्षा शहर चुनने के लिए ऑनलाइन विंडो उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र शहर अवश्य चुन लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विभागीय जानकारी के अनुसार, NEET UG 2026 पुनः परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : 08 फरवरी से 08 मार्च 2026
परीक्षा शहर चयन : 15 मई से 21 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी : 14 जून 2026
पुनः परीक्षा तिथि : 21 जून 2026 (रविवार)
NTA ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें और समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ तैयारी का माहौल भी देखा जा रहा है।
Subscribe to my channel