May 12, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आरोग्यधाम में शुरू हुई लेज़र डेंटिस्ट्री; चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्र के लिए डेन्टल प्रेक्टिस को किया जा रहा इम्प्रूव

1 min read
Spread the love

आरोग्यधाम के दंत चिकित्सा विभाग में शुरू हुई लेज़र डेंटिस्ट्री, शोध-नवाचार की दिशा में अनुकरणीय प्रयास

डेंटल की नवीनतम तकनीकों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्र के लिए डेन्टल प्रेक्टिस को किया जा रहा इम्प्रूव

चित्रकूट- दीनदयाल शोध संस्थान का स्वास्थ्य प्रकल्प आरोग्यधाम, विगत 3 दशकों से भी अधिक समय से ‘आजीवन स्वास्थ्य’ की परिकल्पना के साथ चित्रकूट में सेवारत है। आरोग्यधाम का दंत चिकित्सा विभाग विगत 25 वर्षों से अत्यंत गुणवत्तायुक्त दंत चिकित्सा उपलब्ध करा रहा है। 

नाना जी कहते थे कि जो लोग अर्बन एरिया शहरों में रह रहे हैं जिनके पास पर्याप्त पैसे हैं उनके पास इलाज के लिए दुनिया के सारे सर्वोत्तम अस्पताल उपलब्ध है, लेकिन जो ग्रामीण अंचलों में और आदिवासी इलाकों में हमारे बंधु भगिनी रह रहे हैं जिनके पास संसाधनों और पैसों की कमी हैं उनको भी सर्वोत्तम इलाज मिले इसका हक़ है। इस ध्येय को सूत्र मानकर आरोग्यधाम का दंत चिकित्सा विभाग पिछले २५ वर्षों से ग्रामीण अंचलों में अपनी सेवाएँ आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ देता आ रहा है। दंत चिकित्सा विभाग द्वारा इस सप्ताह डेंटिस्ट्री में क्रांति लाने वाली लेज़र मशीन से दांतों के रोगों का सफल इलाज शुरू कर दिया गया है। इस मशीन से इलाज करने से गुणवत्ता भी बढ़ती है और सक्सेस रेट भी 4-5 गुना हो जाता है।

आरोग्यधाम दंत चिकित्सा विभाग के प्रभारी एवं वरिष्ठ डेंटिस्ट डॉ वरुण गुप्ता ने बताया कि लेजर दंत चिकित्सा एक ऐसी दंत चिकित्सा पद्धति है जिसमें सटीक उपचार करने के लिए पारंपरिक उपकरणों के बजाय केंद्रित प्रकाश किरणों का उपयोग किया जाता है। लेज़र डेंटिस्ट्री ने मुंह से संबंधित समस्याओं के उपचार के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। लेजर सिस्टम अधिक सटीक कार्य करने में सक्षम हैं, और अक्सर रोगी को कम असुविधा होती है। लेजर तकनीक के माध्यम से सटीक, दर्द रहित और प्रभावी उपचार संभव हो पाया है, जिसमें आसपास के ऊतकों को न्यूनतम क्षति पहुंचती है।

डॉ गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी डेन्टल प्रेक्टिस को इम्प्रूव किया जा रहा है। इसके अलावा चालित चिकित्सालय के माध्यम से भी दूरस्थ गावों में चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आरोग्यधाम द्वारा नियमित संचालित किये जा रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp