May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों को मिली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप

1 min read
Spread the love

सतना — एकेएस विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बी.टेक जैव प्रौद्योगिकी छठवें सेमेस्टर की छात्रा ग्रीष्मा शर्मा का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग में प्रतिष्ठित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप हेतु हुआ है।

वहीं विभाग के छात्र शिवांक सोनी को भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के जैविक विज्ञान विभाग में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त हुआ है, जहाँ वे कोशिकीय प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण में जेडीपीएस की भूमिका की खोज विषय पर शोध कार्य करेंगे। यह उपलब्धियाँ विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान के प्रति समर्पण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।

इन इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को उन्नत प्रयोगशाला तकनीकों, आधुनिक शोध पद्धतियों एवं विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जो उनके व्यावसायिक एवं शोध आधारित विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी प्रोफेसर कमलेश चौरे एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अश्विनी ए वाऊ और समस्त जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल इंटर्नशिप हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp