Recent Posts

May 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के योग विभाग की तीन छात्राओं का अहमदाबाद में प्लेसमेंट।

1 min read
Spread the love

सतना। ए के एस विश्व विद्यालय के योग विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्राओं श्रेया मिश्रा, शिवानी चौधरी एवं अनुष्का त्रिवेदी ने सफलता प्राप्त की है। अपनी मेहनत, अनुशासन और योग साधना के बल पर उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

तीनों छात्राओं का चयन अहमदाबाद स्थित ज्ञानिश योगा स्टूडियो में योग प्रशिक्षक के पद पर हुआ है। इस सफलता से विश्वविद्यालय परिसर एवं योग विभाग में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है।विश्वविद्यालय के प्रोचांसलर इंजी.अनंत कुमार सोनी एवं कुलपति प्रो. बी.ए. चोपाडे ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान कर रहा है, जहाँ वे शिक्षा के साथ-साथ अपने कौशल और व्यक्तित्व का भी समग्र विकास कर सकें।योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार तिवारी तथा शिक्षकों निशा त्रिपाठी एवं आचार्य शंखधर मिश्र ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं विश्वविद्यालय से प्राप्त मार्गदर्शन और सहयोग को दिया।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp