May 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

देश के विकास एवं नवनिर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान – श्रीमती शीलू केसरी

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।    उदघोष समय न्यूज़, 2 मई 2026।


जांजगीर-चांपा/पामगढ़।  अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार पामगढ़ के सतनाम भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ श्रीमती शीलू केसरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं। देश के विकास एवं नवनिर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने श्रमिकों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिना उनके योगदान के राष्ट्र का विकास संभव नहीं है।


श्रीमती केसरी ने श्रमिक दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रम कानून, न्यूनतम वेतन, निःशुल्क कानूनी सहायता, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, बाल विवाह निषेध, आबकारी अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम तथा आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में श्रमिक बंधुओं को जागरूक किया।


इस अवसर पर सोमेश कुमार ठाकुर ने श्रमिकों के महत्व पर एक बेहद सुंदर कविता का गायन प्रस्तुत किया, जिसने समस्त उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।


कार्यक्रम में पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक बंधु उपस्थित रहे।


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय जयदीप गर्ग तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय मनोज कुमार कुशवाहा के निर्देशानुसार आयोजित यह शिविर श्रमिकों के हितों एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp