Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के छात्र शिवांक सोनी को राष्ट्रीय सम्मेलन में द्वितीय पुरस्कार

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के छठवें सेमेस्टर के छात्र शिवांक सोनी ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन पर्यावरण एवं कृषि सततता इन ए चेंजिंग क्लाइमेट सीनारियो (ईएएससीसीएस–2026) (24-25 मार्च 2026) में अपनी पोस्टर प्रस्तुति के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मेलन संजीव अग्रवाल ग्लोबल एजुकेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया गया था।


शिवांक का शोध कार्य डॉ. कमलेश सोनी, प्राध्यापक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, एकेएस विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ।
उनकी प्रस्तुति का विषय था— “पुट्रेसिन उपचार के माध्यम से मूंग में तनाव जनित क्षति का शमन”, जिसे निर्णायक मंडल ने अत्यंत उत्कृष्ट एवं शोधपरक माना।
विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं विभागीय संकाय ने शिवांक सोनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp