September 30, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

तिघरा के शिवानंद कॉन्वेंट हाई स्कूल का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, छात्रों ने बढ़ाया गौरव

1 min read
Spread the love

सतना। तिघरा स्थित शिवानंद कॉन्वेंट हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला।विद्यालय की छात्रा प्रिया चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक (500 में 475) प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रतीक सिंह ने 92 प्रतिशत (500 में 461 अंक) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सूर्याता शर्मा ने 88.8 प्रतिशत (500 में 444 अंक) अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक एस. के. पटेल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही सफलता की कुंजी हैं।विद्यालय परिवार ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp