Recent Posts

June 13, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के एमबीए छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, सीमेंट निर्माण प्रक्रिया की मिली व्यावहारिक समझ

1 min read
Spread the love

सतना, मध्य प्रदेश। उद्योग-अनुकूल शिक्षा को सशक्त बनाते हुए ए.के.एस. विश्वविद्यालय के एमबीए (मार्केटिंग) विभाग के छात्रों ने जॉनसन सीमेंट डिवीजन का औद्योगिक भ्रमण किया। यह भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।कार्यक्रम का समन्वयन श्री अंकित कुमार गर्ग एवं डॉ. चंदन सिंह द्वारा किया गया।

भ्रमण के दौरान कंपनी के जनरल मैनेजर श्री राकेश कुमार, एचआर प्रतिनिधि श्री अंबिकेश त्रिपाठी तथा श्री संतोष कुमार पांडे ने छात्रों को सीमेंट निर्माण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।छात्रों को बताया गया कि सीमेंट निर्माण की शुरुआत चूना पत्थर और अन्य कच्चे पदार्थों के खनन (Mining) से होती है, जिसके बाद उनका क्रशिंग और ग्राइंडिंग (Crushing & Grinding) किया जाता है। इसके पश्चात मिश्रण को रॉ मील (Raw Meal) के रूप में तैयार कर किल्न (Kiln) में उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है, जहाँ से क्लिंकर (Clinker) बनता है। इसके बाद क्लिंकर में जिप्सम मिलाकर फाइनल ग्राइंडिंग की जाती है,

जिससे सीमेंट तैयार होता है। अंत में सीमेंट की पैकिंग और डिस्पैच की प्रक्रिया पूरी की जाती है।इसके साथ ही छात्रों को सुरक्षा मानकों (Safety Procedures) और गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control) के कड़े मानदंडों से भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर विभाग के डीन एवं हेड डॉ. कौशिक मुखर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के कौशल विकास, आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp