अंतरराष्ट्रीय पुस्तक में एकेएस यूनिवर्सिटी के डॉ. धीरेंद्र ओझा का शोध अध्याय प्रकाशित।
1 min read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
सतना। ए के एस यूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र ओझा का शोध अध्याय अंतरराष्ट्रीय पुस्तक “सामान्य प्रबंधन: विपणन, मानव संसाधन और वित्त” में प्रकाशित हुआ है। “कर्मचारी संलग्नता और उत्पादकता: आधुनिक मानव संसाधन प्रथाओं का अध्ययन” विषयक अध्याय में बदलते व्यावसायिक परिवेश में मानव संसाधन प्रबंधन की भूमिका का विश्लेषण किया गया है।

इसमें कर्मचारी सशक्तिकरण, प्रशिक्षण एवं विकास, कार्य-जीवन संतुलन और डिजिटल उपकरणों के प्रभाव को विस्तार से समझाया गया है। अध्ययन में कर्मचारी सहभागिता को उत्पादकता वृद्धि का प्रमुख आधार बताया गया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई दी।
Subscribe to my channel